
पिठौरिया फायरिंग मामले का खुलासा: राँची पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, हथियार और पल्सर बाइक बरामद
राँची: पिठौरिया थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना का राँची पुलिस ने सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के दोनों मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गवाही से रोकने के लिए मारी थी गोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना की मुख्य वजह पुरानी रंजिश और अदालती

















